सोमवार, 1 जुलाई 2024

 

People’s Action for Human Rights Advancement (PAHRA), Varanasi

अप्रैल मई 2024 मतदाता जागरुकता अभियान रिपोर्ट

‘पहरा’ टीम के सदस्यों द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के उपलक्ष्य पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के जयंती 14 अप्रैल से 1 दिवस पूर्व 13 अप्रैल से लेकर 3 मई तक वाराणसी जनपद के 3 वार्ड (बुनकर बाहुल्य अल्पसंख्यक समुदाय) जलालीपुरा, सरैया दीनदयालपुर में  कुल 7 अलग-अलग तिथियों में कैम्प लगाकर 78 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु कागजात प्राप्त किया और सभी 78 लोगों का आवेदन ऑनलाइन करते हुए उन सभी का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में इन 78 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराया गया |

उपरोक्त वार्ड में लगे कैम्प में लोगों के दस्तावेज इक्कठा करने और पुराने मतदाताओं के मतदाता नंबर की मौजूदगी की जाँच के कार्य को ‘पहरा’ टीम के सदस्य मो जमाल जी, कलीमुद्दीन जी, जाफर अली जी, शकील जी, अफजाल अहमद जी, जहुरुल हसन जी, वसीम अख्तर जी द्वारा किया गया और उपरोक्त सभी 78 आवेदनों को ऑनलाइन करने का कार्य ‘पहरा’ के अध्यक्ष अनिल जी द्वारा किया गया |

 जलालीपुरा, सरैया व दीनदयालपुर वार्ड में लगे कैम्प की फोटो:-







1 जून 2024 से लेकर 5 जून 2024 तक उत्तर प्रदेश की rte की वेबसाइट कार्य नहीं कर रहा था, rte की वेबसाइट पर दिया गया ईमेल id और संपर्क नंबर भी गलत था जिसके विरूद्ध संबंधित को शिकायत करने पर कोई कार्यवाही न होने पर "पहरा" द्वारा राष्ट्रीय बाल आयोग, नई दिल्ली को 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार की रक्षा के क्रम में तत्काल कार्यवाही हेतु पत्र लिखा गया जिस पर आयोग द्वारा शिक्षा विभाग के सचिव से माँगा जवाब |



'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक

 'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक आज दिनांक 02-04-2025 को परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ |