'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक आज दिनांक 02-04-2025 को परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ |
People's Action for Human Rights Advancement (PAHRA)
बुधवार, 2 अप्रैल 2025
'पहरा' के कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय आवधिक प्रशिक्षण
'पहरा' के कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय (28 व 29 मार्च 2025) आवधिक प्रशिक्षण परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ | इन 2 दिवस में कार्यकर्ताओं ने खबर के आधार पर मुद्दों/समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उस पर किये जा सकने वाले संवैधानिक हस्तक्षेप के बारे में जाना/समझा |
कार्यशाला की कुछ झलकियाँ-
शनिवार, 29 मार्च 2025
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के बारे में दिव्यांगों को किया जागरुक
संस्था 'पहरा' के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य जी द्वारा दिनांक 26 व 27 मार्च 2025 को वाराणसी जनपद के मुर्दहा स्थित संस्था "जन विकास समिति" के प्रांगण में कुल 4 राज्यों से आये 22 दिव्यांगजन (उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड) को "दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016" के विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी देते हुए कैसे बिना किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाये अपने अधिकारों की प्राप्ति हेतु ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं के बारे में ऑनलाइन शिकायत करवाकर जानकारी दिया गया साथ ही अधिकार न मिलने की स्थिति में कैसे "सूचना अधिकार अधिनियम 2005" कानून का प्रयोग करके सूचना माँगा जाये उसका भी प्रयोग करके बताया गया ताकि दिव्यांगजन अपने साथ जुड़े अन्य दिव्यांगजनों को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करे सकें |
कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ-
शनिवार, 22 मार्च 2025
‘पहरा’ संस्था का प्रेरणादायक कदम: किशोरियों ने ईद पर बांटी खुशियां
संस्था 'पहरा' द्वारा वाराणसी जनपद में दिनांक 22-03-2025 को अलईपुर वार्ड, नक्खीघाट मोहल्ले में कुल 25 किशोरियों (उम्र 5 से 12 वर्ष) को वस्त्र वितरित किए गए। ये वस्त्र 'पहरा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र' में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों द्वारा स्वयं सीखने के बाद तैयार कर दान किए गए थे, जो कि समानता, सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व की संवैधानिक भावना को दर्शाता है।
यह पहल संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 15 (सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध प्रतिबद्धता) और अनुच्छेद 39 (संतुलित विकास का निर्देश) जैसे मौलिक आदर्शों को साकार करती है। यह न केवल किशोरियों में स्वावलंबन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के लिए न्याय और समानता की ओर एक सकारात्मक प्रयास भी है।
'पहरा' संस्था का यह प्रयास यह दर्शाता है कि जब युवा, विशेषकर बालिकाएं, संविधान की भावना को आत्मसात कर समाज के प्रति उत्तरदायी बनती हैं, तो एक सशक्त, संवेदनशील और समतामूलक समाज की नींव और अधिक मजबूत होती है।
संविधान की मूल भावना—समानता, सेवा और न्याय—को व्यवहार में लाना ही सच्ची सामाजिक उन्नति है।
सोमवार, 17 मार्च 2025
अम्बेडकर जी के जन्मदिवस का संवैधानिक गीत पहरा द्वारा तैयार किया गया
न्याय, समता, बंधुता का, दिया जलाया
आपने,
शोषितों के दर्द
को, स्वर में गाया आपने।
बनाया जो
संविधान, वो राह दिखाएगा,
हर जन को उसका
अधिकार दिलाएगा।।
जाति-धर्म की
बेड़ियाँ, जो तोड़ी आपने,
शिक्षा, श्रम और सम्मान की, बात जोड़ी आपने।
संविधान की
रोशनी, हर दिल में बसाएंगे,
बाबा साहब के
सपनों को, साकार बनाएंगे।।
हम सब एक समता
के प्रहरी बन जाएंगे,
न्याय-अधिकार की
अलख जगाएंगे।
भेदभाव की
जंजीरों को, अब हम नहीं मानेंगे,
संविधान की शपथ
लेकर, आगे बढ़ते जाएंगे।।
14 अप्रैल का ये दिन, हमें याद दिलाएगा,
बाबा साहब का
संदेश, जग में गूंजाएगा।
चलो मिलकर हम सब, यह प्रण उठाएंगे,
संविधान के
आदर्श को, जीवन में अपनाएंगे।।
संस्था 'पहरा' का संवैधानिक गीत
हर इंसान के हक़
की रक्षा, यही हमारा संकल्प है,
न्याय, समता, गरिमा, स्वतंत्रता –
संविधान का मंत्र है।
पहरा बनकर हम
खड़े हैं, अन्याय के हर द्वार पर,
सच की लौ जलाते
रहेंगे, अधिकार के संसार पर।।
रंग-जाति, धर्म-भाषा, भेदभाव को तोड़ दो,
मूल अधिकार सबके
अपने, ये बात दिलों में जोड़ दो।
जीने का अधिकार
मिले, सम्मान से हर व्यक्ति जिए,
शिक्षा, श्रम, स्वाभिमान से, हर
भारतवासी बढ़े।।
स्वतंत्रता
विचारों की, कोई ना रोके जुबान,
संविधान का हर
अनुच्छेद, बनता न्याय की पहचान।
रोटी, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य –
सबका हक़ समान हो,
भ्रष्ट तंत्र की
बेड़ियों को, अब तोड़ने का अभियान हो।।
हम हैं पहरा, हम हैं प्रहरी, सत्य की रखवाली हैं,
हर अन्यायी
ताक़त के आगे, दीवार ये हमारी है।
लोकतंत्र की नींव
मज़बूत हो, क़ानून का सम्मान बढ़े,
हर नागरिक हो
सशक्त यहाँ, अधिकारों की पहचान बढ़े।।
आओ मिलकर संकल्प
करें, हर हक़ को दिलाएंगे,
न्याय, बंधुता, समता, स्वतंत्रता का
दीप जलाएंगे।
संविधान के
आदर्शों को, जीवन में अपनाएंगे,
हम हैं पहरा, हम हैं प्रहरी, यह मिशन कभी ना रुकने पाए।।
शनिवार, 8 मार्च 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सिलाई केंद्र की किशोरियों ने जाना "घरेलु हिंसा अधिनियम-2005 कानून"
8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिलाई केंद्र की किशोरियों/महिलाओं को तीन तलाक कानून की लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो के संघर्ष को दिखाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए इनके योगदान को दिखाया गया साथ ही घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी भी दिया गया |
केंद्र की कुल 22 किशोरियों ने जानकारी प्राप्त किया |
'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक
'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक आज दिनांक 02-04-2025 को परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ |
-
'पहरा' के आम सभा के सदस्यों की वार्षिक बैठक आज दिनांक 02-04-2025 को परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ |
-
'पहरा' के कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय (28 व 29 मार्च 2025) आवधिक प्रशिक्षण परियोजना कार्यालय में संपन्न हुआ | इन 2 दिवस में कार्यकर्ता...



































