लोकतंत्र में जनता का राज हो इसके लिए अपना प्रतिनिधि चुनने का सबसे बड़ा अधिकार नागरिकों को प्राप्त है पर ये अधिकार तब छीन जाता है जब मतदाता परिचय पत्र होने के बावजूद मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर जाने पर पता चलता है कि मतदाता सूची से नाम कट चूका है |
इसी अधिकार को सुरक्षित करने हेतु (पहरा) संस्था द्वारा वाराणसी जनपद के जैतपुरा और सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत (सरैया, जलालीपुरा और पुरानापुल) बुनकर बाहुल्य समुदाय में 13 अप्रैल 2024 से सप्ताह में 2 दिन मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कैंप लगाकर पूर्व के मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र की वैधता की जाँच और नए मतदाता का आवेदन कराने का कार्य कर रही है ताकि लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभा सकें |
13 व 14 अप्रैल 2024 को सरैया में लगे कैंप की तस्वीर

.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें